Instagram भारत में जल्द ला रहा है नया Feature 'Reels' जिसमें TikTok जैसे Features है, भारत में टेस्टिंग शुरू
भारत में TikTok बैन होने के बाद ऐसा जताया जा रहा है Instagram एक नया फीचर ले कर आ रहा है जिसका नाम 'Reels' हो सकता है, जिसमें Tiktok जैसे सारे फीचर मौजूद होंगे। इसमें Mitron, Chingari, और Roposo जैसे ऐप्स शामिल होंगे।
भारत में जल्द Instagram अपना नया फीचर ले कर आ रहा है जिसमें Tiktok जैसे सारे फीचर मौजूद होंगे, Instagram के इस फीचर का नाम 'Reels' हो सकता है। Instagram ने इस फीचर को सबसे पहले Brazil में पिछले साल के नवंबर में लॉन्च किया था, सूत्रों की माने तो अब ऐसी खबरें आ रही है कि कंपनी अब इसकी टेस्टिंग भारत में शुरू कर दी है। आप सभी को मालूम होगा कि भारत सरकार ने कुछ दिनों पहले 59 चीनी ऐप्स को भारत में बैन कर दिया था उन 59 ऐप्स में सबसे ज्यादा चर्चित एप्प Tiktok ही था। बहुत सारी कंपनी Tiktok बैन होने के बाद इसका रिप्लेसमेंट लाने की तैयारी कर रही है, अब इस दौड़ में Instagram भी शामिल हो गया है। Instagram को यूज करने वाले कुछ यूजर्स ने बताया कि उनको अपडेट के जरिये 'Reels' फीचर मिल भी चुका है। हालांकि सभी उपयोगकर्ता के लिए इसका रोलआउट करना अभी बाकी है।
Reels फीचर में Instagram ने Tiktok जैसे ही फीचर दिए है, इसमें भी यूजर्स 15 सेकंड की वीडियो बना सकते है और साथ ही उसको एडिट भी कर सकते है। वीडियो बनाने के बाद यूज़र्स को वीडियो में इफेक्ट्स और म्यूजिक एड करने का विकल्प मिलेगा उसके बाद यूजर्स वीडियो को ऑनलाइन अपलोड कर सकते है।
भारत सरकार द्वारा Tiktok बैन किये जाने के बाद उसके ज्यादातर यूजर्स YouTube तथा Instagram पर विकल्प ढूंढ रहे है, यही कारण है कि अब Instagram अपने उन यूजर्स को एक वीडियो प्लेटफॉर्म देने जा रहा है जो कि Tiktok के सारे फीचर्स से लैश होगा।
Follow Me:-
Comments
Post a Comment